लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परिवार कल्याण महानिदेशालय का कार्यालय जगत नारायण रोड पर स्थित है। दोपहर करीब 1:30 बजे डीजी को एक मेल आया। मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डीजी ने कार्यालय में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही सभी लोग आनन-फानन बाहर निकल गए। मामले की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने बम स्क्वायड टीम को भी बुलाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बम स्क्वाड टीम पूरे कार्यालय परिसर की जांच कर रही है।










Discussion about this post