नई दिल्ली : बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके बाद हिमानी सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी. इससे परेशान होकर आरोपी सचिन ने हिमानी की हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ के सचिन (30) नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है. फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है. हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं.
हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीब एक साल से जानते थे. सचिन हिमानी से मिलने उसके घर जाता था और वहीं रहता था. हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. सचिन ने कांग्रेस नेत्री की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. कांग्रेस नेत्री का शव एक मार्च की सुबह हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में मिला था.
राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोला तो उसमें एक सूटकेस था। आरोपी बैग को बस में डालकर बस स्टैंड ले गया था।
शुरुआती जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बन गए। हिमानी ने अपने संबंधों का वीडियो बना लिया।
इस वीडियो के जरिए यह बात सामने आ रही है कि हिमानी ने सचिन को ब्लैकमेल किया। यह भी कहा जा रहा है कि हिमानी को कई लाख रुपये दिए गए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव होने से पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था।
हिमानी बार-बार सचिन से पैसे मांग रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन हिमानी नहीं मानी। इस पर उसने घर में ही हिमानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव में अपनी दुकान पर चला गया।
फिर वह हिमानी के घर वापस आया और शव को सूटकेस में भरकर ले गया। वह सूटकेस को पहले रिक्शा से और फिर बस से सांपला स्टैंड ले गया। सचिन शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।











Discussion about this post