लखनऊ : उत्तर प्रदेश में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अवैतनिक अवकाश पर काम कर रहे 270 शिक्षा मित्रों की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। ये सभी शिक्षा मित्र अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। स्कूल जाने के बजाय ये दूसरे कामों में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक महानिदेशक कंचन वर्मा ने इसकी जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ मंडल से कराई। जांच में मामला सही पाया गया। अब उन्होंने लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर-खीरी और रायबरेली में तैनात ऐसे 270 शिक्षा मित्रों की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
उन्होंने आदेश में लिखा है कि बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा मित्रों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया जाए। शिकायत की पुष्टि होने पर प्राथमिकता के आधार पर 15 दिन के अंदर इनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाए।










Discussion about this post