मुजफ्फरनगर। जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अहम खबर है। मुजफ्फरनगर जिले में आज से नए सर्किल रेट (पंजीकरण दरें) लागू हो गए हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इन नई दरों को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीन खरीदना महंगा हो गया है।
नए सर्किल रेट लागू होने से जिले के कई इलाकों में सरकारी जमीनों के दाम बढ़ गए हैं। इससे न सिर्फ जमीन खरीद की रफ्तार प्रभावित हो सकती है, बल्कि रजिस्ट्रेशन फीस और स्टांप ड्यूटी भी बढ़नी तय है।










Discussion about this post