बागपत। बागपत के सिंगोली तगा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवार को शनिवार रात बड़ा हादसा झेलना पड़ा। भारी बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए।
किशनपुर बराल निवासी गुलफाम अपने 11 सदस्यीय परिवार के साथ ओम भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई का काम करता है। शनिवार रात तेज बारिश के दौरान पूरा परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। रविवार तड़के करीब 4 बजे अचानक मकान की छत गिर गई। इससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।
आसपास के मजदूरों ने चीख-पुकार सुनकर मलबा हटाया और सभी को बाहर निकाला। हादसे में निजरा (65), नसरीन (36), सुहाना (15), जैद (10), आएशा (4), अलीना (8 माह), गुलफाम (40) और तोहिद (11) घायल हुए। सभी को पहले पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल गुलफाम, तोहिद और आएशा को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।











Discussion about this post