मेरठ। थाना कोतवाली पुलिस ने शॉपिंग के बहाने कपड़े की दुकान से चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से तीन सूट, एक साड़ी और चोरी का बैग बरामद किया गया है।
पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि उजाला काम्प्लेक्स भगत सिंह मार्किट में एक लेडीज गारमेंट्स की दुकान से दो महिलाएं कपड़े देखने के बहाने चोरी कर रही हैं। बताया गया कि उन्होंने मौका पाकर एक बैग जिसमें तीन सूट और एक साड़ी थे, चोरी कर लिए।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने दुकान मालिक साजिद पुत्र आरिफ (पता: किदवई नगर, थाना लिसाडी गेट, मेरठ) की मदद से सघन चेकिंग शुरू की। पुलिस ने इस दौरान गुलफशा पत्नी आस (मौ0 नि0 ग्राम मुण्डाली, थाना मुण्डाली, उम्र लगभग 22 वर्ष) और शबाना पत्नी तरीकत (नि0 ग्राम मुण्डाली, थाना मुण्डाली, उम्र लगभग 50 वर्ष) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











Discussion about this post