मुज़फ़्फ़रनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शुक्रवार को घोषणा की कि किसान संगठन इस समय देश के साथ खड़ा है और सभी धरने प्रदर्शन स्थगित किए जा रहे हैं। टिकैत ने कहा कि भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से यह साबित हो गया है कि भारतीय सैनिकों में कितनी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अब कड़े फैसले लेने होंगे, और सरकार को इस पर ध्यान देना होगा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।
राकेश टिकैत ने बताया कि 8 मई को प्रयागराज में होने वाला धरना भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब देश के प्रति हमारी प्राथमिकता है, और इस समय धरने प्रदर्शन करना उचित नहीं रहेगा। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी अपील की कि वे समय पर अपने फैसले लें और किसानों के मुद्दों को समझें, लेकिन इस वक्त राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।











Discussion about this post