मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 80 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में कई मुद्दों पर विवाद हुआ। कंपनी बाग में पेड़ों की कटाई पर भी नाराजगी जताई गई। शहर की 250 से ज़्यादा सड़कों के निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3,000 नई एलईडी लाइटें लगाने का फ़ैसला लिया गया। शहर में कई जगहों पर सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी किए जाएँगे। सांसद पंकज मलिक के प्रस्ताव पर रेशू चौक का नाम बदलकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चौक रखा जाएगा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड बैठक की शुरूआत वंदे मातरम के साथ हुई। सभासदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के बैठक में से आने पर नाराजगी व्यक्त की। शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या पर विरोध जताया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट सभासदों ने हंगामा किया। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का लिखित स्पष्टीकरण तलब किया।
कंपनी बाग में सिंथेटिक ट्रेक निर्माण और वहां कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान हरे और फलदार पेड़ काटने को लेकर भी सभासदो ने हंगामा किया। वन विभाग के माध्यम से नुकसान का आकलन कराकर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से जुर्माना वसूली किए जाने पर सहमति बनी।
वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने एलईडी लाइट खरीद को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गुणवत्ता युक्त एलईडी लाइट की खरीद नहीं की जा रही। इस दौरान सभासदों की सहमति से शहर में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
इनमें एटूजेड चौराहा, सुरेंद्र नगर कॉलोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर
यह होंगे प्रमुख निर्माण और विकास कार्य
चौधरी चरण सिंह के नाम पर बनेगा चौराहा, लगेगी प्रतिमा।
जिला अस्पताल में वीतराग स्वामी कल्याण देव प्रतिमा स्थापना पर सहमति।
पालिका सभागार में बदलेंगी सभासदों की कुर्सी, प्रस्ताव पारित।
तीन बड़े और चार स्थानों पर स्थापित होंगे 10 एचपी के छोटे नलकूप ।
45 से 75 वॉट की लगेगी तीन हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइट।
वहलना क्षेत्र में होगा डॉग शेल्टर होम का निर्माण।
जीवन प्रकाश हॉस्पिटल से विश्वकर्मा चौक तक 1.97 करोड़ से नाला निर्माण।
कलेक्ट्रेट के पार्किंग स्थल पर लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स।
भगीरथी चौक से एटूजेड चौराहा और रेलवे क्रॉसिंग तक नाला निर्माण।
जिला अस्पताल के पास बंद कूड़ा डलावघर पर बनेगा वेंडिंग जोन।
डीएम आवास के समक्ष सुंदरीकरण और लाइटिंग कार्य।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करतीं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह। संवाद
ऊंची हाईमास्ट लाइट लगाने को स्वीकृति दी गई। नई मंडी, गांधी कॉलोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की सिंगल
हेंड एलईडी फैसी लाइट लगाने की योजना पर सहमति बनी। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, मोहम्मद खालिद, अब्दुल सत्तार, बॉबी त्यागी, सीमा जैन, कुसुमलता पाल आदि शामिल रहे।










Discussion about this post