Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

‘RSS और मुसलमान समंदर के दो किनारे, जो कभी नहीं मिल सकते’, असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात?

असदुद्दीन ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या वह भागवत से मिलकर उनके रुख पर स्पष्टीकरण मांगना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक नहीं हूं. मेरे पेट में दर्द नहीं है.'

admin by admin
May 18, 2025
in नई दिल्ली
‘RSS और मुसलमान समंदर के दो किनारे, जो कभी नहीं मिल सकते’, असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात?
0
SHARES
89
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि आरएसएस और मुसलमान समंदर के दो किनारे हैं जो कभी नहीं मिल सकते.

ओवैसी ने यह भी कहा कि आरएसएस भारत की विविधता को नष्ट करना चाहता है. उन्होंने शनिवार (17 मई,2025) को ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “आप भले ही नजदीकी बताने वाली बातें कर रहे हों, लेकिन ये आपके ही लोग हैं जो यह (मुस्लिम विरोधी) तमाशा कर रहे हैं. अगर आपको लगता है कि वे गलत हैं, तो आप उन्हें क्यों नहीं रोक रहे.”

ओवैसी से भागवत की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी कि हिंदुओं और मुसलमानों का ‘डीएनए’ एक है और हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग नहीं ढूंढना चाहिए. भागवत ने यह बयान देश की स्वतंत्रता से पहले की, मुगल-काल की या उससे भी पहले की मस्जिदों को लेकर उपजे विवादों को लेकर दिया था. कुछ हिंदुओं का मानना ​​है कि ये मस्जिदें, मंदिरों को नष्ट करके बनाई गई थीं.

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

हैदराबाद से पांच बार के सांसद और संसद में अपनी पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि ओवैसी ने कहा, ‘क्या ये सभी लोग जो अदालतों में जा रहे हैं और वाद दायर कर रहे हैं (मस्जिदों की उत्पत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं) मोहन भागवत के समर्थक नहीं हैं?’ तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक हैं.

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति में अपनी छोटी भूमिका के बावजूद, ओवैसी मुस्लिम अधिकारों को लेकर आवाज उठाने की वजह से देश भर में मुसलमानों के लिए एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं. आरएसएस और भाजपा का विरोध और विपक्षी दलों की भी मुखर आलोचना करने की वजह से मुसलमानों के बीच उनकी अपील बढ़ी है.

ओवैसी से जब पूछा गया कि शायद भागवत इन्हीं लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘खीर का स्वाद खाने पर ही पता चलता है. उन्हें रोकिए. इसका मतलब है कि वे आपकी बात नहीं सुन रहे हैं. क्या आप उन्हें रोकने में असमर्थ हैं? नहीं, ऐसा भी नहीं है. यह आपके नियंत्रण में है. यह आपके आदेश पर हो रहा है. यह आपकी सहमति से हो रहा है.’

उन्होंने कहा कि भागवत की टिप्पणी के तुरंत बाद आरएसएस के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि भागवत ने जो कहा, उसका मतलब वह नहीं था. ओवैसी ने कहा, ‘यह आरएसएस का भ्रम का सिद्धांत है. भागवत के बयान पाखंडपूर्ण हैं. यह सिर्फ बेतुकी बातें हैं, फिजूल की बातें हैं, जिनका उद्देश्य अमेरिका या खाड़ी क्षेत्र के मुस्लिम देशों को संदेश देना है.’

उनसे जब पूछा गया कि क्या वह भागवत से मिलकर उनके रुख पर स्पष्टीकरण मांगना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक नहीं हूं. मेरे पेट में दर्द नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं आरएसएस को अच्छी तरह से जानता हूं. हम जानते हैं कि इसकी विचारधारा क्या है. आरएसएस इस देश की बहुलता और विविधता को नष्ट करना चाहता है, और एक धर्मशासित देश बनाना चाहता है. उनके नेता अकसर यह बात कहते रहे हैं. चाहे वह डॉ. हेडगेवार हों या गोलवलकर, देवरस, भागवत या रज्जू भैया.”

ओवैसी ने कहा, “वे और हम समंदर के दो किनारे हैं जो कभी नहीं मिल सकते. आरएसएस अपनी विचारधारा पर अड़ा रहेगा.” आरएसएस के जनसंपर्क अभियान के तहत भागवत ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात भी की है.

ShareTweetSend
Previous Post

वे शानदार चीजें बनाते हैं… पाकिस्तानियों की तारीफ, भारत पर उठाए सवाल, ट्रंप के रुख ने बढ़ाई टेंशन

Next Post

नहीं देखा होगा भारतीय नेवी का ये रौद्र रूप! दुश्मन के लिए मौत का सामान लिए फिरती है भारतीय जल सेना, वायरल हो रहा वीडियो

Next Post
नहीं देखा होगा भारतीय नेवी का ये रौद्र रूप! दुश्मन के लिए मौत का सामान लिए फिरती है भारतीय जल सेना, वायरल हो रहा वीडियो

नहीं देखा होगा भारतीय नेवी का ये रौद्र रूप! दुश्मन के लिए मौत का सामान लिए फिरती है भारतीय जल सेना, वायरल हो रहा वीडियो

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण खतरे में, समाजसेवी ने की समाधान की मांग

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण खतरे में, समाजसेवी ने की समाधान की मांग

9 months ago
मुजफ्फरनगर: खेतों में घूमता दिखा एक संदिग्ध… ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस नहीं पहुंची तो भेजा आश्रम

मुजफ्फरनगर: खेतों में घूमता दिखा एक संदिग्ध… ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस नहीं पहुंची तो भेजा आश्रम

9 months ago
बागपत में मस्जिद से चोरों ने चुराए लाखों रुपये के आभूषण, मुकदमा दर्ज

बागपत में मस्जिद से चोरों ने चुराए लाखों रुपये के आभूषण, मुकदमा दर्ज

1 year ago
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मांग पर सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी 10 घंटे लगातार बिजली

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मांग पर सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी 10 घंटे लगातार बिजली

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In