नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर साझा करने और आरएसएस (RSS) की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के भीतर और बाहर खलबली मच गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के एक विवादित बयान ने आग में घी डालने का काम किया है, जिस पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है।
विवाद की मुख्य वजह-
टैगोर की अल-कायदा से तुलना: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर असहमति जताते हुए आरएसएस की तुलना कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा से कर दी। उन्होंने कहा, “आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन है। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? नफरत से सीखने के बजाय अच्छे लोगों से सीखना चाहिए।” टैगोर ने कांग्रेस को 140 साल पुराना गौरवशाली संगठन बताते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों का हवाला दिया।
भाजपा का करारा प्रहार: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान को ‘राष्ट्रभक्तों का अपमान’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए इतनी गिर गई है कि वह देश की सेवा में लगी संस्थाओं को आतंकवादी कह रही है।
सनातन और सेना का अपमान: पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले हिंदू धर्म, सनातन, सेना और भारत माता का अपमान किया और अब संघ को निशाना बना रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप क्यों रहती है।











Discussion about this post