शाहपुर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने की बारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो दिन पहले हुई इस घटना में शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
शांतिभंग की धाराओं में चालान शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने की बारी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि कर रही है।










Discussion about this post