सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में गन्ने का न्यूनतम मूल्य 500 रूपये कुंतल करने, किसानो की समस्त फसलों पर एमएसपी लागू करने, खाद समिति में किसानों को खाद उपलब्ध कराने, नकली खाद बीज और पेस्ट्रीसाइड बेचने वालों पर कार्यवाही करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने तथा 50 वर्ष से ऊपर के हर किसान का आयुष्मान कार्ड बनाकर दिये जाने और रात के समय ग्रामीण इलाकों मे हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती को रोके जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालांे में गुलेशर, मुर्तजा, अमरीश कुमार, मौ.अहसान, मौ.शहजाद, सुनील, शाहिद, अम्बुज कुमार, मुशरफ, शुभम, मुकेश शर्मा, तालिम, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Discussion about this post