सहारनपुर। कजाकिस्तान में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के अंकुर गोयल ने देश का नाम रोशन करते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल सहारनपुर जनपद, बल्कि पूरे देश और वैश्य समाज में भी हर्ष की लहर है।
अंकुर गोयल, मूल रूप से नकुड़ ब्लॉक के गांव कपूरी निवासी हैं और उनके पिता का नाम दिनेश गोयल है। अंकुर पहले भी कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई मेडल जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने कजाकिस्तान की धरती पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया है।
उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, वैश्य समाज और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक अंकुर गोयल और उनके परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। यह सफलता आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।











Discussion about this post