नई दिल्ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सलमान खान तलाक और एलिमनी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सीजन 3 के पहले एपिसोड का है।
वायरल वीडियो में क्या बोल रहे सलमान खान
@FMovie82325 नाम के यूजर ने ये क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं, “जो बलिदान देते थे, जो झेलने का फैक्टर होता है, अब रात को एक टांग आ जाती है ऊपर तो उसपे डायवोर्स हो जाता है।”
Exclusive !!!!
Megastar #SalmanKhan Spitting The Facts, We Love You Salman Khan ❤️
Bhaijaan Swag & Charms 🔥🔥🔥 @BeingSalmanKhan #SalmanKhan #TheGreatIndianKapilShow pic.twitter.com/LOx9y8472F
— Filmy_Duniya (@FMovie82325) June 14, 2025
सलमान खान वीडियो में आगे कहते हैं, “खराटे लिए जाते हैं, थोड़ी सी गलतफहमी पर डायवोर्स हो जाता है। और फिर डायवोर्स तो चलो हो गया, वो आधे पैसे भी लेकर चली जाती है।”
सलमान खान के काम की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब सलमान खान की इस फिल्म को देखने के बाद फैंस द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं।











Discussion about this post