मुज़फ्फरनगर। रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों से दुर्व्यवहार का एक मामला सामने आया है। पीड़िता गुलफशां खान व हिना ने आरोप लगाया है कि स्टेशन पर मौजूद आरक्षण काउंटर के कर्मचारियों द्वारा न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि टिकट जारी करने में टालमटोल और अनुचित व्यवहार किया गया।
पीड़िता, जो कि विरार वेस्ट (मुंबई) की निवासी हैं, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर अपने भाई के साथ टिकट बुक कराने आई थीं। उनका कहना है कि वह रात 1 बजे से लाइन में लगी थीं। लेकिन काउंटर खुलने के बाद भी कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। टिकट बुकिंग कर्मी ने जानबूझकर उन्हें इधर-उधर घुमाया और उनके टोकन नंबर की अनदेखी की।
शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने सवाल उठाया तो रेलवे कर्मचारी आरक्षण लिपिक सुनील कुमार ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया और कहा कि “मैं तुम्हारा टिकट नहीं बनाऊंगा।” पीड़िता ने बताया कि अन्य यात्रियों ने भी इस प्रकार के अनुभव साझा किए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि आरक्षण केंद्र पर प्रशासनिक लापरवाही और मनमानी व्यवहार आम हो गया है।
घटना की शिकायत थाना प्रभारी रेलवे को लिखित रूप में दी गई है, जिसमें रेलवे प्रशासन से जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।











Discussion about this post