कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई थी। जिसमें तमाम शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम करते हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़े हैं।
वहीं इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पूरा समर्थन है।’
भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। वहीं पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर दावा किया है, भारतीय हवाई हमले में 26 लोगों की मौत हुई है।











Discussion about this post