उदयपुर। राजस्थान पुलिस महकमे में इस समय इंस्पेक्टर सुनील शर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं। उदयपुर के घंटाघर थाने में तैनात थानाधिकारी सुनील शर्मा ने जिले के एसपी योगेश गोयल पर कार्य में अपमानित करने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह मामला न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान पुलिस महकमे में सुर्खियों में आ गया है।
पिछले छह वर्षों में उनका पांच बार तबादला हो चुका है, जिससे साफ है कि वह किसी वरिष्ठ अधिकारी के करीबी नहीं रहे। माना जाता है कि सुनील शर्मा अपने सख्त और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और यही कारण रहा कि वे कभी किसी ‘सिस्टम’ का हिस्सा नहीं बन सके।
इस बार उन्होंने सीधे उदयपुर के एसपी योगेश गोयल पर कार्य के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से सेवा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा अब उदयपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा के पास विचाराधीन है।
पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्य प्रणाली को लेकर यह एक गंभीर विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया और निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।B











Discussion about this post