नई दिल्ली : दुनिया में एक और जंग छिड़ चुकी है. अब हमास और ईरान युद्ध के मैदान में आमने-सामने आ चुके हैं. मिडिल ईस्ट में बीते कुछ दिनों से जिसका डर था, वह घड़ी आ गई. इजरायल ने ईरान पर अटैक कर दिया है. शुक्रवार की सुबह इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला कर दिया. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर भी अटैक किया है. इसके बाद पूरे ईरान में खलबली मच गई. आनन-फानन में ईरान ने तेहरान के अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया. इसके बाद ईरान ने पूरी दुनिया को अटैक का सबूत दिखाया और पलटवार करना शुरू कर दिया है.
जी हां, अब ईरान ने भी जवाबी हमला बोल दिया है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बरसात कर दी है. ईरान की तरफ से कितनी मिसाइलें दागी गई हैं और इजरायल के किन-किन शहरों को निशाना बनाया गया है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है. ईरान ने जवाबी हमला बोलने से पहले पूरी दुनिया को संदेश दिया. उसने एक्स अकाउंट पर लिखा- याद रखना, हमने शुरुआत नहीं की.
इसके बाद ईरान मिलिट्री ने एक और पोस्ट किया और लिखा, ‘कभी भी किसी को युद्ध के लिए आमंत्रित न करें (युद्ध में आक्रामक न बनें), लेकिन यदि कोई आपको युद्ध के लिए बुलाता है, तो उसका उत्तर दें (और शत्रु के विरुद्ध युद्ध में कोई ढिलाई न दिखाएं), क्योंकि जो लड़ने के लिए आमंत्रित करता है वह अत्याचारी होता है. और अत्याचारी हमेशा पराजित होता है.’
बहरहला, ईरान और इजरायल में अब डायरेक्ट जंग की शुरुआत हो चुकी है. पहले तो ईरान समर्थित हमास और हूती विद्रोहियों से इजरायल लड़ता था. मगर अब मिडिल ईस्ट में नई जंग की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान में बमबारी कर धुआं-धुआं कर दिया. ईरान के नतांज और फोर्दो न्यूक्लियर साइट पर धमाका किया. इतना ही नहीं, तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की खबर है. इजरायली अटैक के बाद खलबली मच गई है. ईरान ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इस बीच इजरायल में नेतन्याहू को भी सेफ जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है.











Discussion about this post