Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

लालू परिवार में तूफान: इन तीन वजहों से मचा कोहराम, तेजस्वी की ताजपोशी पर भी उठे सवाल

किसी की पुष्टि के बगैर ही परिवार की कई कहानियां चल रहीं, जो रोहिणी आचार्य की बातों से मेल खा रही। लेकिन, एक बात यह साफ हो गई है कि चुनाव परिणाम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी भले न हो पायी

admin by admin
November 17, 2025
in देश
लालू परिवार में तूफान: इन तीन वजहों से मचा कोहराम, तेजस्वी की ताजपोशी पर भी उठे सवाल
0
SHARES
165
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा था- “लिख लो, 18 को मैं शपथ लूंगा।” वह तारीख खूब उछली थी। इतनी कि कुछ लोग 18 नवंबर की तैयारी में भी जुट गए थे। लेकिन, एग्जिट पोल के समय एकजुट दिखाया जा रहा परिवार बिहार चुनाव का परिणाम आने के अगले दिन ही टूटा-बिखरा नजर आया। किसी की पुष्टि के बगैर ही परिवार की कई कहानियां चल रहीं, जो रोहिणी आचार्य की बातों से मेल खा रही। लेकिन, एक बात यह साफ हो गई है कि चुनाव परिणाम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी भले न हो पायी, परिवार में हंगामे के कारण घर के अंदर वह खुद ‘मुखिया’ भी बन गए और नौ भाई-बहनों के बीच अकेले ‘शेष’ रह गए। वजह सिर्फ इस चुनाव परिणाम को देख रहे, तो गलत है। कई ‘रसायनों का प्रयोग’ चल रहा था, बस विस्फोट का संयोग यह चुनाव परिणाम बना।

पारिवारिक विस्फोट की वजह 1. राजनीतिक वर्चस्व-
लालू प्रसाद यादव रिटायर हो चुके हैं, यह उन्होंने अपने दूसरे बेटे तेजस्वी यादव को समकक्ष की शक्ति देते हुए बता दिया था। वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो फिर से बन गए, लेकिन अब उनकी चल नहीं रही है। अगर चलती तो उनकी बेटियां इस तरह रोती-बिलखती बाहर नहीं निकलतीं। लालू परिवार के अंदर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई उसी दिन शुरू हो गई थी, जब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहली महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने और छोटे बेटे तेजस्वी यादव उप-मुख्यमंत्री। तेज प्रताप ने इस बात को हंसते-खेलते निकालने की कोशिश की। लेकिन, पहले उन्हें ‘अस्थिर’ घोषित करने की कोशिश की गई और अंतत: ‘आवारा’ का टैग लगा बाहर कर दिया गया।

दो ही लड़के हैं और उनमें बड़े तेज प्रताप यादव जब पार्टी के साथ परिवार से निकाल बाहर किए गए तो वह लड़ाई ऐसे ही खत्म हो गई। अब बात बहनों की। सबसे बड़ी मीसा भारती राज्यसभा सांसद थीं। कार्यकाल खत्म होते-होते राजद में तेजस्वी-राज तय था। यह हर कोई समझ रहा था। तभी तो राज्यसभा सांसद रहते उनके पाटलिपुत्र लोकसभा से दोबारा चुनाव लड़ने के फैसले पर सवाल उठ रहा था। मीसा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी लिया। पांच साल की राजनीतिक रसूख की गारंटी हो गई। उनके बाद, रोहिणी आचार्य हैं।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

रोहिणी सिंगापुर में सपरिवार सकुशल जिंदगी बिता रही थीं, लेकिन पिता लालू प्रसाद को किडनी दान करने के बाद अपने प्रति सहानुभूति की लहर देख टिकट लेने आ गईं। लालू ने सारण का टिकट दिया। हार गईं। फिर विधानसभा चुनाव में भी उतरने की चर्चा थी, लेकिन परिवार में इस बार लालू की शायद नहीं चली। रोहिणी ने पिता की मजबूरी को समझा और टिकट की बात नकार गईं। उसके बाद चंदा हैं, जिनका राजनीति से वास्ता छूट चुका है। उसके बाद रागिनी, हेमा, अनुष्का और राजलक्ष्मी का ससुराल परिवार राजनीति में है। दूसरे राज्यों में यह सब भी रहती हैं, लेकिन अक्सर इन्हें पटना में पाया जाता है। शनिवार को जब रोहिणी के साथ कथित तौर पर चप्पल वाली बात हुई, उस समय रागिनी और राजलक्ष्मी के साथ चंदा भी पटना में थीं। रोहिणी निकलीं तो यह सब भी निकल गईं। और, पहुंची कहां? दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के पास। मतलब, भले ही बात में दम नहीं माना जाए; लेकिन राजनीतिक परिवार के अंदर इस वर्चस्व की लड़ाई कहीं न कहीं दिख भी रही।

पारिवारिक विस्फोट की वजह 2. अकूत संपत्ति –
2009 के लोकसभा चुनाव में दाखिल अंतिम शपथ पत्र में लालू प्रसाद यादव के पास करीब 3.2 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। यह घोषित संपत्ति है। बाकी, चारा घोटाले से लेकर लैंड फॉर जॉब और IRCTC घोटाले तक में और कितनी संपत्ति होगी, इसकी चर्चा अनुमान में ही लगाई जाती रही है। तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव 2025 में अपनी 91.65 लाख की चल और 1.96 करोड़ अचल संपत्ति का विवरण दिया था। तेजस्वी यादव ने 6.12 करोड़ अपनी अकेले की संपत्ति दिखाई है। दोनों भाई समाजसेवी हैं और विधानसभा सदस्य के रूप में आय या किसी काम को शुरू करने के पहले से यह संपत्ति इनके पास है। मतलब, संपत्तियों का वितरण भी इन दोनों के बीच बराबर नहीं दिख रहा है। बाकी, लालू प्रसाद यादव ने अपने पास में से क्या-किसे दिया या रखा है, यह सब भी अभी अस्पष्ट नहीं है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि वह बेटियों को कुछ देने जा रहे हैं या दिया है। वैसे तो सारी बेटियां संपन्न परिवार में ब्याही गई हैं, लेकिन हक मांगने आ गईं तो घर में और बवाल तय है।

पारिवारिक विस्फोट की वजह 3. बाहरी तत्व-
लालू परिवार में विस्फोट की मौजूदा वजह रोहिणी आचार्य के बयान से राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव और उत्तर प्रदेश निवासी रमीज नजर आते हैं। तेजस्वी यादव इन दोनों से घिरे हैं, यह हर जगह दिखता है। तेजस्वी यादव तक पहुंचने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक को इसी में से किसी चैनल का सहारा लेना पड़ता है। पटना में मीडियाकर्मियों को शक्ति यादव, संजय यादव, रमीज… आदि के रास्ते ही पहुंचना होता है। जब यही रास्ता परिवार के लिए नजर आने लगा, तभी से हंगामा बढ़ गया। पहले मामा साधु यादव और सुभाषा यादव को बाहरी तत्व कहकर निकाला गया। उसमें तेजस्वी यादव की भूमिका की चर्चा राबड़ी के भाई करते रहे हैं।

जब लोकसभा चुनाव में लालू थोड़ा किनारे और बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे किनारे लगा दिए गए तो हंगामा बढ़ गया। बहनों की कुछ नहीं सुनी गई। लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप की भी नहीं सुनी गई थी। तेज प्रताप की वैसे 2020 के विधानसभा चुनाव में भी नहीं सुनी गई थी। महुआ की जगह हसनपुर भेज दिया गया था। तेज प्रताप ‘जयचंदों’ की जो बात करते हैं, वह बाहरी तत्वों को लेकर ही है। यही कारण रोहिणी ने रोते-रोते बताया भी। कहा जा रहा है कि रोहिणी ने संजय यादव की बातों पर तेजस्वी यादव के चलने को हार की वजह बताया था और रमीज के आपराधिक इतिहास की भी चर्चा करते हुए उसे भी हार का कारण बताया था।

ShareTweetSend
Previous Post

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को 7 साल की जेल, 50-50 हजार का जुर्माना, दो पैन कार्ड मामले में अदालत का कड़ा फैसला

Next Post

शेख हसीना ने मौत की सजा को बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’: बोलीं- पक्षपातपूर्ण है फैसला

Next Post
शेख हसीना ने मौत की सजा को बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’: बोलीं- पक्षपातपूर्ण है फैसला

शेख हसीना ने मौत की सजा को बताया 'राजनीतिक प्रतिशोध': बोलीं- पक्षपातपूर्ण है फैसला

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

यूपी: पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी: पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

2 years ago
बागपत: सो रहे किशोर को कोबरा ने दो बार डसा, बिस्तर से उठकर इधर-उधर देखा, लड़खड़ाया और मौत

बागपत: सो रहे किशोर को कोबरा ने दो बार डसा, बिस्तर से उठकर इधर-उधर देखा, लड़खड़ाया और मौत

1 year ago
यूपी: 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट बांटेगी योगी सरकार, बजट में 4000 करोड़ रुपये की व्यवस्था

सीएम योगी का बड़ा एलान, पुलिस विभाग में इतने पदों पर जल्द घोषित होगी भर्ती

2 years ago
मुजफ्फरनगर में युवक को शेयर मार्किटर में भारी मुनाफे का लालच देकर 31 लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर में युवक को शेयर मार्किटर में भारी मुनाफे का लालच देकर 31 लाख रुपये हड़पे

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In