नई दिल्ली। ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुस्लिम समुदाय के लिए खास पहल करते हुए 32 लाख मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी किट’ देने का निर्णय लिया है। इस अभियान की शुरुआत आज दिल्ली से की गई।
इस विशेष किट में खाने-पीने की चीजें, कपड़े, सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, शक्कर, महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा शामिल होंगे।
BJP के इस कदम को समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और त्योहारों को मिलकर मनाने का संदेश दिया जा रहा है।
देशभर में इस अभियान के तहत किट वितरण किया जाएगा, जिससे त्योहार की खुशी में सभी को शामिल किया जा सके।











Discussion about this post