मुजफ्फरनगर। शहर के लिए एक दीर्घकालिक विकास योजना तैयार की जा रही है। एक निजी सलाहकार की मदद से एक क्षेत्रीय योजना विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
क्षेत्र में प्रस्तावित पांच में से कलस्टर एक का जोनल प्लान तैयार कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद शहर की प्रत्येक गली, कॉलोनी सहित चौराहे और अन्य क्षेत्र के नक्शे सहित अन्य डाटा प्राधिकरण के पास होगा। उसके आधार पर ही विकास प्राधिकरण नक्शा पास करेगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई महायोजना-2031 के तहत जोनल प्लान तैयार कराया जा रहा है। तीन माह पहले आयोजित एमडीए बोर्ड बैठक में जोनल प्लान को स्वीकृति दी गई थी। जिसके तहत महायोजना यानी मास्टर प्लान के अनुरूप ही टर्न ओवर, तकनीकी टीम एवं विशेषज्ञता की शर्तों को दृष्टिगत रखते हुए आरएफपी यानी प्रस्ताव के लिए अनुरोध तैयार किया जाएगा। ग्राम नियोजन संगठन (टीसीपीओ) केंद्र सरकार की ओर से जारी डिजायन एंड स्टैंडर्ड फॉर एप्लिकेशन ऑफ ड्रोन तकनीक के आधार पर इसे बनाया जाएगा। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कलस्टर एक का जोनल प्लान तैयार कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।











Discussion about this post