मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेशू चौक पर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने फायरिंग तक कर दी। घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। खबर में नीचे देखें घटना का वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान एक छात्रा ने पहले तमंचे की बट से हमला किया, जिसके बाद एक अन्य छात्र ने सीधे दूसरे छात्र को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोलीबारी के बाद जान बचाने के लिए एक छात्र नजदीकी उद्योगपति सत्यप्रकाश रेशू के आवास में घुस गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने छात्र और अन्य चश्मदीदों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है।
मुजफ्फरनगर में सरेआम श्रीराम कॉलेज के छात्र पर फायरिंग से सनसनी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, देखें पूरा वीडियो@muzafarnagarpol @Uppolice https://t.co/taXH7RF3Na
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) May 19, 2025










Discussion about this post