सहारनपुर। जिले की नकुड़ थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम और चौकी प्रभारी विकास चारण की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रणदेवा रोड स्थित एक आम के बाग से दो कुख्यात तस्करों अहसान और सनवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम अवैध स्मैक और बिक्री से अर्जित 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अन्य कोई काम न होने की वजह से अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध स्मैक का कारोबार कर रहे थे। बरामद 70 ग्राम स्मैक और डेढ़ लाख रुपये उसी बिक्री से जुड़े हुए हैं। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।











Discussion about this post