सहारनपुर। नागल किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम देवबंद युवराज सिंह को ज्ञापन देकर मीरपुर मोहनपुर को कस्बे को जोड़ने वाले पदमार्ग की बहाली व चकमार्ग बाधित कर रहे विधुत पोल हटवाए जाने की मांग की है।
किसान नेताओं का कहना था कि वर्षों से दर्जनों गांवों के ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर बने पद मार्ग से होकर आवाजाही करते थे, लेकिन करीब 3 वर्ष पहले डीएफसीसी द्वारा पद मार्ग को बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूरी तय करनी पड रही है। इसके अलावा हलगोवा नेशनल हाईवे पर किसानों के लिए छोड़े गए चकमार्ग पर खड़े विधुत पोल भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। एसडीएम युवराज सिंह ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशफाक राव, अनिल चौधरी, राकेश त्यागी, बिजेंद्र उर्फ काला, अभिमन्यु वालिया, अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे।










Discussion about this post