सहारनपुर। देवबंद पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5500 रुपये की चोरी की नकदी और चोरी के बर्तन आदि भी बरामद किए हैं। देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीती 16.07. 2025 को श्रीमती मोनिका पत्नी रवि कुमार निवासी ग्राम कुरडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर ने अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोडकर 35000/- रूपये व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना देवबंद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके अलावा हेमलता पत्नी आनन्द कुमार निवासी रेलवे रोड द्वारा उसके घर से पीतल व सिल्वर के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में तथा देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए शातिर अभियुक्त आशीष पुत्र नरेन्द्र निवासी कश्यप कालोनी रेलवे रोड कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को रणखण्डी फाटक से भायला फाटक के बीच से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी गये घरेलू सामान व कुल 5500/-रु0 बरामद हुए है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आशीष ने चोरी की घटनाओं को करना कबूल किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विमल सैनी थाना देवबंद, है0का0 274 रवि कुमार थाना देवबंद, का0 2358 तरूण कुमार थाना देवबंद जनपद सहारनपुर शामिल रहे।










Discussion about this post