मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद की रजबहे में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला। मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाने की पुलिस महिला की तलाश करते हुए मौके पर पहुंची। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कालंद में स्थित रजवाहे में महिला के शव की तलाश में सिखेड़ा पुलिस पहुंची थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गांव कालंद के रजबहे में पुलिस को बोरे में बंद महिला का शव मिला।
महिला की शिनाख्त सिखेड़ा निवासी सरोज देवी के रूप में हुई है। सिखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के द्वारा महिला के शव को सीसीटीवी में गंगनहर में फेंकते हुए देखा था।
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की नियत से फेंका होगा। जिसके चलते शव बहकर रजबहे में आ गया है। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है। महिला की हत्या का मुकदमा सिखेड़ा थाना में दर्ज है।











Discussion about this post