मेरठ। मेरठ की छात्रा आस्था हत्याकांड में मृतका की मां राकेश देवी डीएनए जांच के मामले में बुधवार को कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट आज मामले की सुनवाई करेगी। उधर, आस्था का कटा सिर एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल पाया है। पुलिस गंग नहर में तलाश कर रही है। वांछित चचेरे भाई गौरव को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आस्था के दोस्त ने उसके शव की पहचान कर ली थी। दादरी गांव के मृतका के ताऊ और चचेरे भाइयों ने भी लिखित में आस्था की पहचान कर शव को सुपुर्दगी में लेकर दाह संस्कार किया था।
इनका डिजिटल साक्ष्य भी है। बावजूद इसके मृतका की पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शव से डीएनए जांच के लिए फेफड़े का नमूना संरक्षित रखा गया है।
डीएनए जांच के लिए मृतका की मां का नमूना लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। बुधवार को आस्था की मां राकेश देवी को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ओर से बहस की गई। कोर्ट डीएनए सैंपल पर आज सुनवाई करेंगी।











Discussion about this post