शामली। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी दी है कि जनपद शामली के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025-26 के अंतर्गत धान बीज की विभिन्न प्रजातियों की कुल 443.98 कुंतल मात्रा उपलब्ध हो चुकी है, जिसमें से 200.00 कुंतल बीज का वितरण पहले ही किया जा चुका है। शेष 243.98 कुंतल बीज अब किसानों के लिए उपलब्ध है।
धान बीज की उपलब्ध प्रजातियाँ हैं:
PB-1692, PB-1718, PB-1847, PB-1509 और PB-1885।
प्रत्येक प्रजाति की उपलब्ध मात्रा इस प्रकार है:
PB-1692 – 241.92 कुंतल
PB-1718 – 50.00 कुंतल
PB-1847 – 08.16 कुंतल
PB-1509 – 93.90 कुंतल
PB-1885 – 50.00 कुंतल
विकास खंडवार बीज उपलब्धता:
कैराना – 46.58 कुंतल
कांधला – 38.06 कुंतल
शामली – 37.46 कुंतल
थानाभवन – 52.58 कुंतल
झिंझाना – 69.30 कुंतल
शुकतीर्थ में बोले योगी: 5000 साल पुरानी भागवतभूमि का होगा विकास, संतों की स्मृति में घाट और सभागार बनेंगे
धान बीज की आधारीय दर 6350 रु./कुंतल है, जबकि प्रमाणित दर 6138 रु./कुंतल है। किसानों को यह बीज लगभग 2600 रु./कुंतल के अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को केवल कृषक अंश की राशि जमा करनी होगी। बीज वितरण अब नई तकनीक आधारित पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने विकास खंड के बीज भंडारों से धान बीज ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर शीघ्र प्राप्त करने की अपील की है।











Discussion about this post