शामली : जलालाबाद कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में अमानत अली मोहल्ले में समाजसेवी शेर जमा खान के भतीजे अरसलान खान की बाइक चोरी हो गई। बाइक संख्या यूपी 19 क्यू 0112 को दोपहर बारह बजे के लगभग घर के बाहर खड़ा छोड़कर अरसलान घर गए थे। उसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया।
चोरी की पूरी घटना जलालाबाद कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसके बावजूद चोर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोर का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि वह पुलिस थाना क्षेत्र के बीचों-बीच अजीज पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर वापस जलालाबाद होते हुए फरार हो गया।
दो दिन पूर्व मोती बाजार के शर्मा रेडियोज से भी स्पीकर चोरी हो चुका है। उस घटना के कैमरा फुटेज भी साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई चोर पकड़ा नहीं गया है।
नगर में सीसीटीवी कैमरे हर जगह लगे होने और कैमरों में चोरों की पूरी तस्वीरें दर्ज होने के बावजूद चोर बेखौफ वारदातें कर रहे हैं। इससे साफ है कि पुलिस का भय चोरों पर समाप्त हो चुका है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।











Discussion about this post