शामली। जनपद शामली की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत तीन अलग-अलग कार्रवाईयों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन अभियानों में गांजा, स्मैक, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तारियां कैराना और झिंझाना थाना क्षेत्रों में की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नाजिम पुत्र जमील निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन के पास से एक अवैध तमंचा व 12 बोर का एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, जबकि मुजम्मिल पुत्र उमरदीन निवासी मोहल्ला सैदमीर थाना झिंझाना के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पहले मुसब्बर पुत्र रुस्तम निवासी ग्राम जिजौला को 11.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में मुसब्बर ने खुलासा किया कि वह स्मैक श्रीमती अनीसा पत्नी इसराईल से खरीदता था। इस पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अनीसा को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक और ₹12,700/- नगद (स्मैक बिक्री से प्राप्त) बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री रामसेवक गौतम के नेतृत्व में मादक पदार्थों व असलहों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान से अपराधियों में खलबली मची हुई है। जनपद शामली पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।











Discussion about this post