मुज़फ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के युवा नेता शौर्य भारद्वाज पुत्र पंकज भारद्वाज निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी को नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, सपा नेता शौर्य भारद्वाज ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रदेश के RLDकैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक टिप्पणी पोस्ट की थी। इस पर मंत्री अनिल कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।
शिकायत के आधार पर नई मंडी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सपा नेता को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
हवालात में सपा नेता शौर्य भारद्वाज ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।










Discussion about this post