Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में CJI से दुर्व्यवहार क्यों ? वकील राकेश किशोर ने बताई जूता फेंकने की पूरी वजह

सीजेआई गवई ने 16 सितंबर को एक पीआईएल की सुनवाई की थी। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर किसने पीआईएल दाखिल की थी।

admin by admin
October 7, 2025
in नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में CJI से दुर्व्यवहार क्यों ? वकील राकेश किशोर ने बताई जूता फेंकने की पूरी वजह
0
SHARES
262
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई से दुर्व्यवहार करने वाले वकील राकेश किशोर ने मंगलवार को बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। साथ ही उन्होंने वकालत का लाइसेंस रद्द किए जाने को ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया।वकील राकेश किशोर ने इस घटना को ईश्वरीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ मेरे द्वारा नहीं किया गया, बल्कि परमात्मा ने मुझसे कराया। मेरा ऐसा करने का बिल्कुल भी मन नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरी इस हरकत के पीछे एक संदेश छुपा था, जो मैं वहां तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

सीजेआई गवई ने 16 सितंबर को एक पीआईएल की सुनवाई की थी। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर किसने पीआईएल दाखिल की थी। आखिर कौन वकील था? वकील राकेश किशोर ने दावा किया कि सुनवाई के दौरान सीजेआई ने सनातन धर्म का अपमान किया था। खुजराहो में सात फीट की भगवान विष्णु की एक मूर्ति है। इस मूर्ति का सिर धड़ से अलग है। जब विदेशी आक्रांता भारत आए थे, तो उन्होंने कई हिंदू मंदिरों पर हमला किया था। इनमें यह मंदिर भी शामिल था। हमले में भगवान विष्णु की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी। मैं खुद उस मूर्ति के पास जाकर रो चुका हूं।

मुझे इस बात का दुख है कि इतनी सुंदर मूर्ति का सिर गायब है। यह हम सभी लोगों के लिए दुख का विषय है। राकेश किशोर ने कहा कि इस मूर्ति को ठीक करने की मांग जब सीजेआई के सामने उठाई गई तो उन्होंने कहा कि ‘तुम तो इतने बड़े भगवान के भक्त हो। तुम ही जाकर मूर्ति से कहो कि ‘वो ही कुछ कर लें, अपने आपको ठीक कर लें।’ मुझे ये टिप्पणी ठीक नहीं लगी। इससे भी ज्यादा दुख मुझे इस बात का हुआ कि सीजेआई ने याचिकाकर्ता की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अगले दिन इस संबंध में बयान जारी किया गया। ऐसा करके इस पूरे विवाद को विराम देने की कोशिश की गई।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

हम इस बात पर भी सहमत हो गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने तीन दिन पहले मॉरीशस में कह दिया कि बुलडोजर से देश नहीं चलेगा। अब आप सभी को पता है कि बुलडोजर कहां और क्यों चल रहा है? वकील राकेश किशोर ने कहा कि मैं बरेली में पैदा हुआ, वहीं रहा। मुझे पता है कि बुलडोजर की कार्रवाई उन लोगों पर हो रही है, जिन्होंने अवैध रूप से जमीन पर बड़े-बड़े घर और होटल बनवा रखे हैं। अब अगर ऐसी स्थिति में किसी को लगता है कि बुलडोजर की कार्रवाई उनके खिलाफ है, तो वे सामने आकर कहें कि उनके साथ गलत हुआ है, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि यह जानते हैं कि उन्होंने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रखा है। वहीं, बार काउंसिल की तरफ से लाइसेंस रद्द किए जाने पर वकील राकेश किशोर ने कहा कि कोई बात नहीं।

बार काउंसिल के चेयरमैन ने कल रात ही मुझे इस संबंध में पत्र भेजा है। मैं तो इसे ‘तुगलकी फरमान’ कहूंगा, क्योंकि एडवोकेट एक्ट 1961 के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसके सेक्शन 35 में साफ कहा गया है कि जब भी किसी वकील के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, तो उसे पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उसे डिसिप्लिनरी कमेटी के सामने पेश किया जाएगा, जहां पर उसे अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही किसी वकील को डिसमिस करने का फैसला लिया जाएगा।

राकेश किशोर ने कहा कि इन लोगों ने न ही डिसिप्लिनरी कमेटी बनाई और न ही मुझे अपनी बात रखने का मौका दिया। मुझे सीधा सस्पेंड कर दिया गया। अब अगर मैं इस मामले में चुनौती भी दूंगा तो क्या होगा? कुछ नहीं होगा, क्योंकि कमेटी में शामिल तीन वकील और जज भी उन्हीं के होंगे। ऐसी स्थिति में फैसला भी उन्हीं का होगा। उन्होंने कहा कि अब मैं आगे क्या कदम उठाता हूं, यह परमात्मा पर निर्भर है। परामात्मा जो आज्ञा देगा, वह करूंगा। अब अगर उन्होंने मेरा करियर बर्बाद करने के बारे में सोचा है, तो वह सोच सकते हैं, कोई बात नहीं। कुछ होने वाला नहीं है।

ShareTweetSend
Previous Post

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अरविंद केजरीवाल को मिला नया सरकारी बंगला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुआ आवंटन

Next Post

मुज़फ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, सपा नेता शौर्य भारद्वाज गिरफ्तार

Next Post
मुज़फ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, सपा नेता शौर्य भारद्वाज गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, सपा नेता शौर्य भारद्वाज गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश, कूल-कूल हुआ दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली NCR में मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत

7 months ago
यूपी भाजपा में ‘वर्चस्व’ का महायुद्ध: पश्चिमी यूपी के बहाने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया के तेवर तल्ख!

यूपी भाजपा में ‘वर्चस्व’ का महायुद्ध: पश्चिमी यूपी के बहाने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया के तेवर तल्ख!

4 months ago
मुजफ्फरनगर: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सजा, पीड़िता को सात साल बाद मिला न्याय

मुजफ्फरनगर: नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले को कोर्ट ने सुनाई सजा, जाने

1 year ago
मुज़फ्फरनगर में दो बच्चों की कातिल मां: पति काम पर, घर आता था प्रेमी, मिलन में बाधा बनते थे बच्चे, इसलिए सुला दिया मौत की नींद

मुज़फ्फरनगर में दो बच्चों की कातिल मां: पति काम पर, घर आता था प्रेमी, मिलन में बाधा बनते थे बच्चे, इसलिए सुला दिया मौत की नींद

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In