मुजफ्फरनगर। माता वैष्णो देवी धार्मिक यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन में शहर के कई श्रद्धालुओं की मौत से उनके परिवार गहरे दुख में डूब गए हैं। इस घटना से प्रभावित देशराज प्रजापति, जिसमें अनंत और दीपेश की मौत हो गई, के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सपा नेताओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने पीड़ित परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि और मकान निर्माण के लिए 1 टन सरिया सौंपा। इस दौरान उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि—“यदि सरकार पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध नहीं कराती है, तो समाजवादी पार्टी खुद उनके मकान निर्माण में सहायता करेगी।
पूर्व सांसद कादिर राणा और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि वैष्णो देवी आपदा में कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। समाजवादी पार्टी उन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी।
इस मौके पर उनके साथ सपा नेता अब्दुल्ला राणा, प्रदेश सचिव विनय पाल, प्रदेश सचिव बृजराज सैनी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेश विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, नेता दर्शन सिंह धनगर, जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल, पूर्व अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. इसरार अल्वी, डॉ. नूर हसन सलमानी, नासिर खान, वसीम राणा और सागर कश्यप मौजूद रहे।










Discussion about this post