शामली। प्रदेश के विशेष सचिव गृह योगेश कुमार ने निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन एवं पीएसी आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विशेष सचिव ने ऊंचा गांव स्थित महिला छात्रावास, शॉपिंग मॉल, पुलिस क्लब, स्टाफ क्वार्टर, पीएसी के आवासीय व अनावासीय भवनों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, सीओ अमरदीप मौर्य, लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधिकारी व कर्मचारी, ठेकेदार मौजूद रहे।











Discussion about this post