मेरठ। आगामी कावड़ यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने थाना सरधना क्षेत्र में नवनिर्मित अटेरना पुल चौकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण, सीओ संजय कुमार जसवाल, थाना प्रभारी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
यह अटेरना पुल चौकी कावड़ मार्ग पर स्थापित तीसरी पुलिस चौकी है। इससे पूर्व दौराला पुल और नानूपुल पर चौकियों का उद्घाटन किया जा चुका है, जबकि भभौरी में दो चौकियों का निर्माणाधीन कार्य प्रगति पर है। पूरे जनपद मेरठ में कावड़ यात्रा मार्ग पर कुल 18 संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 10 से अधिक स्थानों पर 24×7 पुलिस तैनात रहेगी।
इस पहल से अपराध नियंत्रण और अपराध दर में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध रहेगी। रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग प्रभावी ढंग से की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिलेगी।











Discussion about this post