मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक फरार बलात्कार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी अहसान के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, नई मंडी क्षेत्र में कुछ समय पहले एक मंदबुद्धि युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी अहसान घटना के बाद से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अहसान सिसौना कट के पास छिपा है।
नई मंडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और जब आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अहसान के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ नई मंडी राजू शाव ने बताया कि अहसान पर बलात्कार समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया।










Discussion about this post