मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित अधिवक्ता गौरव गोयल के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अधिवक्ता ने 25 जुलाई की रात को गोपाल डेयरी के सामने स्थित अपने मकान का ताला तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। चोर इन्वर्टर-बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ₹15,000 नकद चोरी कर ले गए थे।
जांच के दौरान, पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
इंतजार, निवासी अंजुम पैलेस के पीछे, थाना ब्रह्मपुरी
शोएब, निवासी शौकीन गार्डन, थाना लिसाड़ीगेट
मोहम्मद शहजाद, निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ीगेट
तीनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि नकदी खर्च कर दी गई है, जबकि इन्वर्टर किसी राह चलते व्यक्ति को बेच दिया गया था। बैटरी बेचने के इरादे से वे बाहर निकले थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इंतजार के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों — टीपीनगर, देहलीगेट, मेडिकल, और लालकुर्ती — में लूट, चोरी, मारपीट और शराब तस्करी जैसे मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद सामान को ज़ब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post