मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ भ्रमण वाहनों की समीक्षा की और अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास के लिए सांसद विधायक निधि के साथ ही नगर पालिका और विकास प्राधिकरण से भी पैसा आता है।
इन सभी के साथ समन्वय बैठाकर शहर में कहा पर कैसे विकास कराया जा सकता है। इसके लिए आज वह शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। राज्य मंत्री अग्रवाल के दौरा कार्यक्रम के दौरान जब अधिकारियों का बड़ा काफिला सड़कों से गुजरा तो शहरवासी दंग रह गए।
भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जिलाधिकारी उमेश मिश्रा अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा नगर पालिका ईओ विद्युत विभाग के अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद है।










Discussion about this post