Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

लखनऊ में छात्र का फूटा आक्रोश, अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के ABVP के छात्र, ‘योगी सरकार’ मुर्दाबाद’ के लगाए नारे !

श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में लॉ डिग्री की मान्यता और छात्रों के सस्पेंशन को लेकर ABVP कार्यकर्ता कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को छात्रों ने संबद्धता और अनियमितताओं पर सवाल उठाए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

admin by admin
September 3, 2025
in लखनऊ
लखनऊ में छात्र का फूटा आक्रोश, अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के ABVP के छात्र, ‘योगी सरकार’ मुर्दाबाद’ के लगाए नारे !
0
SHARES
131
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के बाद आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय और विधानसभा के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र अपनी ही सरकार के खिलाफ गुस्से में नज़र आये। ‘संजय प्रसाद होश में आओ’, ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’, ‘योगी सरकार मुर्दाबाद’ और ‘छात्र शक्ति जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। ABVP बीजेपी का ही छात्र संगठन है लेकिन दो दिन से अपनी ही सरकार के खिलाफ ज़्यादा मुखर नज़र आ रहा है।

श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में लॉ डिग्री की मान्यता और छात्रों के सस्पेंशन को लेकर ABVP कार्यकर्ता कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को छात्रों ने संबद्धता और अनियमितताओं पर सवाल उठाए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें दर्जनभर से ज्यादा छात्र घायल हो गए। कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आई।जिनमे कुछ छात्रों को लखनऊ के केजीएमसी में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। बाराबंकी के सीओ सिटी हर्षित चौहान को निलंबित कर सीओ ऑफिस से सम्बद्ध कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी रामकिशन राणा और चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर किया गया है। मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया। साथ ही, अयोध्या मंडलायुक्त को यूनिवर्सिटी की डिग्री की वैधता जांचने और IG अयोध्या को लाठीचार्ज की जांच सौंप दी गई है।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

बाराबंकी में हुए इसी लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को ABVP के छात्र लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे तो यहां भी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें उठाकर ले गई। इन छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की मिलीभगत से पुलिस के बीच गुंडे घुस आए थे। पहले गुंडों ने छात्रों को मारा-पीटा और जब उन्होंने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर जानलेवा लाठीचार्ज कर दिया। छात्र-छात्राओं पर निर्ममता से लाठियां बरसाई गईं, यहां तक कि कमर से ऊपर वार किए गए। छात्रों ने इसे सुप्रीम कोर्ट के नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह सिर्फ लाठीचार्ज नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला था।

यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों का आक्रोश केवल पुलिसिया कार्रवाई तक सीमित नहीं है। ABVP का कहना है कि लंबे समय से SRMU छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लॉ विभाग की डिग्री की मान्यता ही संदेह के घेरे में है। 2022 में जब बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्धता की जानकारी मांगी गई तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। अब छात्र कह रहे हैं कि बिना मान्यता की डिग्री देकर उनके करियर से खिलवाड़ किया गया है।

बाराबंकी जिला अस्पताल से घायल 9 छात्रों को लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सभी को गैस्ट्रो सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रात में सभी घायल छात्रों से मुलाकात की और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में कोई लापरवाही न हो। छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एनएसयूआई अध्यक्ष अनस रहमान ने केजीएमयू पहुंचकर ABVP छात्रों से मुलाकात की और कहा—”यह सिर्फ ABVP का मुद्दा नहीं, बल्कि हर छात्र का मुद्दा है। हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे और महाआंदोलन करेंगे।” राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने भी विधानसभा का घेराव कर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी फीस और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

बाराबंकी की घटना के बाद विपक्षी छात्र संगठन, स्थानीय विधायक और मंत्री तक सक्रिय हो गए। दबाव बढ़ने पर ही सरकार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन पर ठोस कार्रवाई और डिग्री की मान्यता को लेकर स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आती, तब तक आंदोलन और उग्र होगा।

ABVP के कार्यकर्ता प्रत्यूष पांडेय ने बताया—”हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस-गुंडा गठजोड़ ने हमला कर दिया। पुलिस ने हमें गिराकर बेरहमी से पीटा। अगर इंसाफ नहीं मिला तो हम और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।”इन्होंने बताया कि फीस से ज्यादा जुर्माना वसूला जा रहा है। छात्र जब कुलपति से वार्ता करने पहुंचते हैं तो बात करने के बजाय पुलिस बुला ली जाती है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है जो छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यह विरोध प्रदर्शन तब तक नहीं थमेगा जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन पर कार्रवाई नहीं होगी।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता भी एबीवीपी के समर्थन में विधानसभा का घेराव करने पहुंच गए। गेट नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने छात्रों को पकड़ लिया। पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया- रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। दो दर्जन से ज्यादा छात्र केजीएमयू में भर्ती हैं। उन छात्रों का कसूर इतना था कि वह पढ़ने के लिए रामस्वरूप यूनिवर्सिटी आए थे। ला‍‍ॅ की डिग्री देने में रामस्वरूप सक्षम नहीं था तो वह छात्रों के ऊपर पुलिस बुलाकर जबरन अपराधियों के तरीके से पिटवाने का काम किया। अब लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया गया तो यहाँ भी पुलिस ने छात्रों को पीटा है। ABVP के छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद पर ज़्यादा गुस्सा निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के मालिकों के प्रमुख सचिव से नजदीकी सम्बन्ध है इसी कारण पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। ABVP ने अपने फेसबुक पर संजय प्रसाद के खिलाफ एक पोस्टर भी पोस्ट करके गंभीर आरोप लगाए है।

ShareTweetSend
Previous Post

पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर, सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद

Next Post

मराठा आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन हुआ खत्म, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मराठा समाज की मांग

Next Post
मराठा आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन हुआ खत्म, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मराठा समाज की मांग

मराठा आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन हुआ खत्म, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मराठा समाज की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- मुद्दों से भाग रही है भाजपा, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लेकर कह डाली ये बड़ी बात , जाने

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- मुद्दों से भाग रही है भाजपा, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लेकर कह डाली ये बड़ी बात , जाने

1 year ago
मुज़फ्फरनगर: मनचलों ने की नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, पुलिस ने भेजा जेल

मुज़फ्फरनगर: मनचलों ने की नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, पुलिस ने भेजा जेल

8 months ago
एनेक्सी में योगी सरकार की ‘महासमीक्षा’: जुटेंगे दोनों डिप्टी सीएम और सभी मंत्री, विभागों के रिपोर्ट कार्ड पर होगा मंथन

एनेक्सी में योगी सरकार की ‘महासमीक्षा’: जुटेंगे दोनों डिप्टी सीएम और सभी मंत्री, विभागों के रिपोर्ट कार्ड पर होगा मंथन

4 months ago
मेरठ में अवैध असलहों के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

मेरठ में अवैध असलहों के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In