मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के बाकर नगर गाँव में दो युवकों नईम और आजम ने जंगल के रास्ते में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर भोपा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में दोनों आरोपी अपने किए की माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 76 BNS और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ भोपा, देवव्रत वाजपेई ने बताया, “शाम को हमें सूचना मिली कि बाकर नगर गांव में जंगल के रास्ते एक नाबालिग युवती के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।










Discussion about this post