मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना के पूर्व MLA उमेश मलिक, BKU अपॉलिटिकल के नेशनल स्पोक्सपर्सन धर्मेंद्र मलिक और स्टूडेंट लीडर्स के एक ग्रुप ने DAV कॉलेज, बुढ़ाना के स्टूडेंट्स की आगे की पढ़ाई की मांग को लेकर वाइस चांसलर से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि स्टूडेंट्स के आने वाले एग्जाम गवर्नमेंट कॉलेज, शाहपुर में कराए जाएं। इस मांग पर ध्यान देते हुए, वाइस चांसलर वाई. विमला ने DAV कॉलेज, बुढ़ाना के एग्जाम गवर्नमेंट कॉलेज, शाहपुर में कराने के निर्देश जारी किए।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि कुलपति से बातचीत के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि डीएवी कॉलेज बुढाना में जिन विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म आनलाइन भरे गए हैं। उनमें से कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म की कॉपी डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में जमा करा दी होगी। उन सभी को बैक एंड से अपडेट/वैरीफाई कराया जाएगा।
अधिकांश अभ्यर्थियों के फार्म जमा नहीं हो पाए थे। उनको परीक्षा फार्म संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में जमा होंगे। इसके रिकार्ड के लिए अलग से रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षा संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ही होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों से संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में कराई जाएंगी।











Discussion about this post