मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव में 30 नवंबर को हुई विवाहिता हिना की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रही आरोपी सास फरजाना को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पति खुशनसीब को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।
ये हैं पूरा मामला-
मृतका हिना के भाई अनस ने इस संबंध में भोपा थाने में दहेज हत्या का गंभीर मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में मृतका के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना, जेठ उन्नाव और देवर वारिस सहित कुल पांच परिजनों को दहेज के लिए हिना की हत्या का आरोपी बनाया गया था।
मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार: पुलिस ने घटना के तुरंत बाद बीते सोमवार को ही मुख्य आरोपी पति खुशनसीब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
दूसरी गिरफ्तारी: गुरुवार को पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी सास फरजाना को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों—ससुर, जेठ और देवर—की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।











Discussion about this post