मुज़फ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कॉलेज परिसर में एकत्र हुए छात्रों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। छात्र नेता विशु मलिक पिन्ना ने कहा कि”जिन कायर आतंकियों ने निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया, उन्हें भारत कभी माफ नहीं करेगा। देश का हर नागरिक इस घटना से आहत है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करता हूं कि देश के युवाओं को मौका मिले, तो आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “जिन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया, वे न केवल भारत के बल्कि इस्लाम धर्म के भी गुनहगार हैं। आतंकवादी पूरी कौम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”
कॉलेज की छात्रा सिमरन जावला ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों का हम स्वागत करते हैं। लेकिन हमें लगता है कि इन प्रतिबंधों से भी कठोर कार्रवाई की ज़रूरत है। आतंकियों की बर्बरता के वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं-एक महिला अपने पति की लाश के पास रो रही है, ये दृश्य कभी भुलाए नहीं जा सकते।”
उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सभी सीमाओं को बंद करना और व्यापारिक गतिविधियों को रोकना एक सटीक कदम है जिससे पाकिस्तान को आर्थिक रूप से भारी नुकसान होगा।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन टीआरएफ ने ली है। इस हमले










Discussion about this post