मुजफ्फरनगर: जिले में एक साइबर अपराधी ने देहात क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दी। मुजफ्फरनगर जिले में एक साइबर अपराधी ने देहात क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर प्रिंसिपल ने एसपी सिटी से शिकायत की। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रिंसिपल ने एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत को बताया कि एक व्यक्ति ने उनकी कुछ आपत्तिजनक फोटो बना ली हैं। यह फोटो उन्हें भेजी गई हैं। उन्होंने साइबर थाने में इसकी शिकायत की तो उन्हें आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को कहा गया। चार दिन बाद साइबर थाने ने बताया कि जिस नंबर से फोटो भेजी जा रही हैं वह संभल निवासी रेहान का है। जबकि वह रेहान को नहीं जानते। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप नंबर बंद कर दिया।
उन्होंने एसपी सिटी को बताया कि इस घटना से स्कूल के शिक्षक भी डरे हुए हैं। एसपी सिटी ने इस मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, तब जाकर आरोपी युवक के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ।एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस और साइबर थाने की टीम कार्रवाई कर रही है।











Discussion about this post