प्रयागराज: अगर शादी हो और सुहागरात वाले दिन ही बच्चे का जन्म हो जाए तो सुनने में बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ऐसा वाक्या यूपी में हुआ है. यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. जिसने भी इस मामले को सुना, वह हैरान रह गया.
यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. प्रयागराज जिले के करछना इलाके के एक गांव में 24 फरवरी को बारात आई थी. परिजनों ने बारातियों का स्वागत किया और जयमाला की रस्म समेत शादी की सभी रस्में पूरी की गईं. अगली सुबह दुल्हन को विदा किया गया. परिजनों ने रस्मों-रिवाज के साथ दुल्हन का ससुराल में स्वागत किया और रस्में पूरी की गईं.
25 फरवरी को शादी की रात ही दुल्हन को पेट में दर्द होने लगा. ससुराल वालों ने घरेलू उपचार से पेट दर्द को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. दुल्हन के पेट में दर्द बढ़ता जा रहा था. दर्द असहनीय होने पर दूल्हा और ससुराल वाले आनन-फानन में देर रात दुल्हन को करछना सीएचसी ले गए. जहां डॉक्टरों ने दुल्हन की जांच की. डॉक्टरों ने दूल्हे और उसके परिजनों को जो बताया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
डॉक्टरों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बताया कि दुल्हन के गर्भ में नौ महीने का बच्चा है, जिसके कारण उसके पेट में दर्द हो रहा है। कुछ देर में बच्चे का जन्म हो जाएगा। डॉक्टरों की बात सुनते ही ससुराल वालों के होश उड़ गए। दूल्हे ने तुरंत अपने ससुराल वालों को फोन करके बुलाया। दुल्हन ने कुछ देर बाद ही नवजात को जन्म दिया। अगले दिन 26 फरवरी को दूल्हे ने दुल्हन को उसके परिजनों के साथ नवजात के साथ मायके भेज दिया।
वहीं, दुल्हन के 24 घंटे के अंदर मां बनने पर हंगामा मच गया है। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी मई 2024 में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दूल्हे और दुल्हन के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों मिलने लगे। जो बच्चा पैदा हुआ है, वह दूल्हे का है, लेकिन लड़का इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। लड़के के पिता ने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। पंचायत में भी कोई निर्णय नहीं हो सका।











Discussion about this post