शामली। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने परेड के दौरान शामली पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।एसपी गौतम ने सबसे पहले परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली और मौजूद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और ड्रिल प्रदर्शन का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मचारियों के रहने-सहने की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा और बैरकों तथा शौचालयों की स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की दैनिक आवश्यकताओं और उनकी उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया।
एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा और यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति का मूल्यांकन किया और सभी वाहनों की कार्यक्षमता तथा रखरखाव को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इसके पश्चात अर्दली रूम में मौजूद विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई, जिसमें उपस्थिति, अनुशासन और प्रशासनिक दस्तावेज शामिल थे। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी नगर अमरदीप सिंह मौर्य और प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।











Discussion about this post