मेरठ। रविवार को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने मेरठ के लोगों को झुलसा दिया। दिन का तापमान 40.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में यह 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने मौसम में आग लगा दी और दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सूनी हो गईं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते चार दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सूर्यास्त के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
मौसम के साथ-साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बिगड़ने लगा है। रविवार को शहर का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में वृद्ध, बच्चे और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। डॉ. शाही ने नागरिकों से अपील की कि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप में जाने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.9°C
सूर्योदय 05:20 am
सूर्यास्त 07:17 pm
हवा की गति -20.4 km/h
आर्द्रता -32%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -5:47 pm
चंद्रास्त -4 बजकर 06 मिनट











Discussion about this post