सरधना। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में रविवार को एक आवारा सांड ने ग्रामीणों पर हमला किया। गांव अलीपुर में हिंसक सांड के उत्पात की सूचना ब्लॉक अधिकारियों को दी। आरोप है कि देर शाम तक भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली, जिसको लेकर लोगों में रोष है।
जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी सुमित पुत्र गजेंद्र सिंह सुबह में अपने खेत में काम करने जा रहा था। बीच रास्ते में पहुंचा तो अचानक वहां आए एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर वर्तमान प्रधान तेजवीर सिंह व मोनू पुत्र सतपाल आए तो सांड ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए सांड को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने सूचना ब्लॉक अधिकारियों को दी, लेकिन देर शाम तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। सांड के हमले में घायल हुए तीनों लोगों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। सांड के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने एसडीएम से सांड को पकड़वाकर गोशाला छुड़वाने की मांग की है।











Discussion about this post