मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की एक बैठक जनता इंटर कॉलेज भूडबराल में हुई। बैठक मंडलीय अध्यक्ष एवं प्रदेशीय अनुशासन समिति के संयोजक रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमएलसी शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की एकजुटता का संकल्प लिया गया। प्रदेश संरक्षक महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हमें स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा द्वारा दिलाई गई उपलब्धियों को सुरक्षित रखने के लिए एकता की बहुत जरूरत है। हमें अपने जनपदों में सभी साथियों को उन उपलब्धियों को बताकर एक रखने का प्रयास करना चाहिए।
रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव में हमें अपना ऐसा प्रत्याशी खड़ा करना है, जो मेरठ एवं सहारनपुर मंडल में सर्वसम्मति चुना जाए और एकता के रूप में आगे बढ़ना है। जिलाध्यक्ष बुलंदशहर आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सिटीजन चार्टर लागू किया है, उसे लागू कराने के लिए प्रयास करने चाहिए। जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मेरठ जिले में इंक्रीमेंट लगाने की कार्यवाही धीमी गति से चल रही है, क्योंकि यहां पर वित्त एवं लेखा अधिकारी काफी समय से स्थाई रूप से कार्यरत नहीं है।
अन्य विभागों के लेखा अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। मेरठ जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने कहा कि जिसे संगठन चुनाव लड़ाए, हमें उसका समर्थन करना चाहिए। इस अवसर पर रेखा शर्मा, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र, श्रीकृष्ण द्विवेदी, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेश पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।











Discussion about this post