मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव में चोरों ने एक बार फिर किसानों को निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने 8 किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर, कॉपर के तार, बिजली के तार और स्टार्टर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित किसानों में संजय कुमार, पंकज, मेनपाल, जोगिंद्र, अजय, सोम पाल, सुभाष और मनोज शामिल हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल के बिना फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।।
पहले भी हो चुकीं घटनाएं यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। इससे पहले भी कई बार चोर किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बना चुके हैं। पीड़ित किसानों ने सिखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग बार-बार की चोरी से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। नई मोटर और उपकरण खरीदने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।










Discussion about this post